जुनावर्ड ब्लॉक क्षेत्र के गांव लहरा नगला श्याम के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा खंड विकास अधिकारी से विद्यालय का हैंडपंप खराब होने की शिकायत की थी। सोमवार को जांच करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी को विद्यालय में मिड-डे मील संबंधी खामियां मिली। जिसको लेकर बीडीओ ने ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर शीघ्र ही हैंडपंप सही कराने के निर्देश दिए हैं।
गांव लहरा नगला श्याम के प्राथमिक विद्यालय में आठ माह से हैंडपंप खराब है, जिससे विद्यालय के बच्चे पड़ोस में लगे निजी नल से पानी पीने जाते हैं इसको लेकर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने 14 सितंबर को खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार से शिकायत की थी। इसके बाद बीडीओ ने शिकायत मिलने पर ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह को मौके पर बुलाकर हैंडपप ठीक करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को बीडीओ ने विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें हैंडपंप खराब होने के साथ तमाम खामियां सामने आई। प्रानाध्यापक ने बीडीओ को बताया कि बच्चों को प्रत्येक बुधवार को मिलने वाला दूध अगस्त माह में नहीं मिला।
इस माह में 19 सितंबर को दूध पिलाया गया था प्रत्येक सोमवार को मिलने वाले फल अगस्त माह में एक केवल एक व 29 अगस्त को मिले जबकि सितंबर में सोमवार को फल का वितरण नहीं किया गया। खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि नियम के तहत बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील तथा पोपाहार सही समय पर न मिलने में लापरवाही तथा पद का दुरुपयोग किया गया है। इसको लेकर ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस दिया गया है। ग्राम प्रधान अशोक कुमार उर्फ वीरपाल सिंह ने बताया कि तीन माह से मिड-डे मील का खाद्यान्न प्राप्त नहीं हुआ है। विद्यालय का हैंडपंप आठ माह पहले नहीं बल्कि एक मह पहले खराब हुआ है। हैंडपंप रिबोर के लिए ब्लॉक स्तर से मना कर दिया गया है। इसलिए हैंडपंप रोबोर नहीं कराया गया। बीडीओ व ग्राम सचिव अपनी तरफ से हैंडपंप रिबोर कराना चाहते हैं, तो इसमें सहयोग करने को तैयार हूं।
.jpeg)
