Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 15, 2022

विद्यालय में घुसकर कर्मी को पीटने के आरोपी गिरफ्तार

 सिद्धार्थनगर नगर के सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में घुसकर कर्मचारी की पिटाई के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को सदर पुलिस ने शनिवार को नगर से गिरफ्तार लिया थाने में पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहाँ से तीनों को जेल भेज दिया गया


प्रभारी निरीक्षक सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि नगर के सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के एक कर्मचारी ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि विद्यालय में घुसकर उसे बेरहमी से पीटा गया. है। मेडिकल जांच में उसके शरीर में चोटों की पुष्टि हुई थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही थी। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गए थे।



शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर से भानू, सोनू, करन निवासी पिठनी बुजुर्ग मोहल्ला विजयनगर थाना सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विद्यालय में घुसकर कर्मी को पीटने के आरोपी गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link