Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 18, 2022

दूसरे के प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त

 सिद्धार्थनगर। फतेहपुर जिले में तैनात शिक्षिका के शैक्षिक प्रमाणपत्र पर जिले के भनवापुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा गोसाई में कार्यरत सहायक अध्यापिका को बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी से शिक्षिका के विरुद्ध केस दर्ज कराके रिपोर्ट मांगी है।



कानपुर नगर के बसंतविहार नौबस्ता निवासी किरन के फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र पर देवरिया जिले के देवरिया रामनाथ के टोला भटवलिया निवासी किरन ने शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। उसकी पहली तैनाती भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करहिया सघन में हुई, जो प्रोन्नति मिलने के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा गोसाई में तैनात थी। जबकि वास्तविक किरन फतेहपुर जिले के ब्लॉक देवमई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बैरागीखाड़ी में तैनात है। शैक्षिक दस्तावेजों की जांच में फर्जी पाए जाने पर बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने नियुक्ति तिथि से ही उसे बर्खास्त कर दिया है


दूसरे के प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link