Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 16, 2022

परिषदीय छात्राओं को दी गई बंदूक चलाने की ट्रेनिंग

 हमीरपुर जिले में कन्या जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं को बंदूक, रिवॉल्वर चलाने की ट्रेनिंग दे कर उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। मौका था पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन का। जिसमें कुरारा ब्लॉक के कन्या जूनियर हाई स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा एक से कक्षा आठ तक की छात्राओं को बंदूक चलाना सिखाया गया।



बंदूक चलाने की ट्रेनिंग के दौरान छात्राओं ने टारगेट में सटीक निशाना लगा कर सभी को चौंका दिया। शिक्षक नीतू ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम साहब के जन्मदिन के मौके पर नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राओं को निशानेबाजी और आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के साथ बंदूक चलाने की ट्रेनिंग दी गई। विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि बंदूक चलाने की इस प्रतियोगिता में छात्रा कंचन, खुशी, कामिनी आदि ने पहले ही प्रयास में बंदूक से सटीक निशाना लगा कर इनाम जीते।

परिषदीय छात्राओं को दी गई बंदूक चलाने की ट्रेनिंग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link