Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 20, 2022

घर में बुलाकर शिक्षिका से छेड़छाड़, केस दर्ज

 प्रयागराज । कैंट में ट्यूशन पढ़ाने गई शिक्षिका से छात्रा के पिता ने छेड़छाड़ की। शिक्षिका एक संस्थान में संविदा पर काम करती है। उसने पुलिस को बताया है कि एक दिन कैंट एरिया में रहने वाले शख्स ने फोन कर उन्हें अपनी बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने के लिए कहा।



वह पढ़ाने गई तो तीन-चार दिनों तक वह गलत नीयत से घूरता रहा। एक दिन उसने गलत तरीके से छूने की कोशिश की। वह भागी तो उसका हाथ पकड़ लिया और दुपट्टा भी खींच लिया। घर आकर उसने पति को बताया। फिर पति के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

घर में बुलाकर शिक्षिका से छेड़छाड़, केस दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link