मौसम विभाग weather department का कहना है कि दशहरा के अगले दिन से मानसून वापसी होने वाली है। ऐसे में 13 अक्टूबर (13 October) तक देश के कई हिस्सों में फिर से झमाझम बारिश (drizzle rain) होगी। दरअसल सुपर चक्रवात नोरु के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण देश से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (southwest monsoon) की वापसी में देरी होना तय है।
इससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 5 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि इस बार देश के उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हिस्सों में मानसून सामान्य से 5 फीसदी ज्यादा बरसा है। यह लगातार चौथा साल है, जब इतनी अच्छी मानसूनी बरसात monsoon rain देखने को मिल रही है। इससे रबी फसलों Rabi crops की रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों को काफी मदद मिलेगी और उन्हें पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। महापात्रा ने बताया कि 13 अक्टूबर के नोरु चक्रवात भी कमजोर पड़ जाएगा। इसके साथ ही इस साल के मानसून की भी पूरी तरह विदाई हो जाएगी।
उनका कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वोत्तर दिशा में बने चक्रवाती परिसंचरण के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ने की उम्मीद है जिससे गंगा के मैदानी क्षेत्र में अच्छी बरसात होगी। उन्होंने कहा कि मॉनसून की वापसी 20 सितंबर से शुरू हो जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ऊपर मौजूद मौसमी प्रणाली के कारण यह इस बार 13 अक्टूबर तक रुकेगा। यानी मॉनसून की वापसी 13 अक्टूबर के बाद होगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है।
.jpeg)
