Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 15, 2022

शिक्षक के हत्यारों की तलाश में दबिश देने में जुटी पुलिस

 सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह शिक्षक की गोली मार कर हत्या के बाद परिजनों व ग्रामीणों में गम व गुस्से का माहौल है। वहीं पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लगाताद दविश की कवायद में जुटी है। जीयनपुर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी हत्यारोपियों की तलाश में लगाई गई है।



 गोड़पट्टी गांव निवासी संजय यादव की बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। घटना के समय संजय आइक से स्कूल पढ़ाने जा रहे थे वे अखईपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के हेडमास्टर पद पर कार्यरत थे। पीएम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा और देर शाम ही दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। यहाँ हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस बृहस्पतिवार की पूरी रात व शुक्रवार को दिन भर जगह-जगह दबिश की कवायद में जुटी नजर आयी वाद

शिक्षक के हत्यारों की तलाश में दबिश देने में जुटी पुलिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link