Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 9, 2023

पहले चरण में 928 विद्यालय योजना में होंगे उच्चीकृत



लखनऊ। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के 928 विद्यालय पीएमश्री योजना के पहले चरण के तहत उच्चीकृत होंगे। जल्द ही इसके लिए बजट जारी होगा। केंद्र सरकार की ओर से नए वित्तीय वर्ष में प्रदेश के 1275 विद्यालयों के पीएम श्री योजना में उच्चीकरण को हरी झंडी दी गई थी। इसी क्रम में राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए से कहा कि पहले चरण में उच्चीकृत किया विद्यालयों में 842 बेसिक और 86 माध्यमिक शिक्षा विभाग के हैं। इसके लिए बच्चों को ट्रैक कर विद्यालय में नामांकित करने के लिए 10 रुपये प्रति बच्चे के अनुसार बजट प्रस्तावित किया गया है। विभाग इसके अनुसार प्रस्ताव तैयार कर पोर्टल पर फीड करें। ब्यूरो


पहले चरण में 928 विद्यालय योजना में होंगे उच्चीकृत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link