Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 5, 2023

Primary ka master: बीएसए की लापरवाही पर महानिदेशक सख्त, कार्रवाई करने की तैयारी

 बीएसए की लापरवाही पर महानिदेशक सख्त, कार्रवाई करने की तैयारी

अमृत विचार : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों में तैनात शिक्षकों पर दिसंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच हुई कार्रवाई का ब्योरा अभी तक कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने अपलोड नहीं किया गया है। इस पर शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। महानिदेशक ने कहा कि अगर तय समय के भीतर कार्यों का निस्तारण नहीं हुआ तो और अधिक कार्रवाई के लिए बाध्य



होना पड़ेगा बता दें कि बेसिक शिक्षा अधिकारियो को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि दिसंबर 2022 से मार्च 2023 के मध्य अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए लगभग 23933 शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई का विवरण मात्र 10417 का ही अपलोड किया गया है। स्पष्ट निर्देशों के बावजूद 19516 शिक्षकोंके विरुद्ध कार्रवाई का विवरण अपलोड नहीं किया गया है। यह भी पाया गया है कि 33 खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा 136 स्कूलों का कई बार निरीक्षण किया गया और इन विद्यालयों में एक भी शिक्षक का अनुपस्थित नहीं पाया जाना वास्तविकता से परे प्रतीत होता है।





Primary ka master: बीएसए की लापरवाही पर महानिदेशक सख्त, कार्रवाई करने की तैयारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link