Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, June 16, 2023

5 वीं और 8वीं के छात्र अब देंगे बोर्ड परीक्षा

 5 वीं और 8वीं के छात्र अब देंगे बोर्ड परीक्षा

लखनऊ: वेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं अव वोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर होंगी। इसके अलावा तिमाही, छमाही और इंटरनल लिखित परीक्षाएं भी करवाई जाएंगी। इसके लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पूछा गया है कि इस काम पर कितना खर्च आएगा। पिछले साल नहीं हुए थे तिमाही- छमाही एग्जाम: पांचवीं और आठवी की सालाना परीक्षाओं के लिए अभी प्रश्नपत्र तो जिला स्तर से छपकर मिलता है, जबकि कॉपियां शिक्षकों को ही खरीदनी होती हैं। बाद में उसका भुगतान कर दिया जाता है। पिछले साल तो ऑनलाइन निपुण असेसमेंट टेस्ट (नेट) ही सालभर चलता रहा। 


इस वजह से लिखित तिमाही और छमाही परीक्षाएं भी नहीं हुई। सालाना परीक्षाएं जैसे-तैसे करवाई गई। ऐसे में यह बात आई कि बच्चों की लिखने की आदत नहीं रह गई है। उनकी लिखने की आदत बनी रहे, इसलिए लिखित परीक्षाएं जरूरी हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी लिखित परीक्षाएं करवाए जाने का सुझाव दिया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं करवाने पर सहमति बनी है। इसके अलावा तिमाही, छमाही और लिखित इंटरनल टेस्ट के लिए भी शासन स्तर पर सहमति बनी है।



5 वीं और 8वीं के छात्र अब देंगे बोर्ड परीक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link