Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 2, 2023

मदरसों, परिषदीय व एडेड विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की होगी जांच

 लखनऊ। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग नए सत्र 2023-24 की शुरुआत के साथ ही विद्यालयों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे सभी परिषदीय विद्यालयों, मदरसों व | अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का निरीक्षण करें। वहां बच्चों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जांच करें।

सभी डीआईओएस व बीएसए को निर्देश दिया गया है कि वे योजनाबद्ध तरीके से पांच से 31 जुलाई के बीच सभी विद्यालयों व शत-प्रतिशत निरीक्षण करें। इसके लिए डीआईओएस व बीएसए दो दिन के अंदर कार्य योजना बनाएं। माध्यामिक में अधिकांश विद्यालय एडेड हैं। इसलिए डीआईओएस के नेतृत्व में निरीक्षण किया जाए और मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से इसमें सहयोग लिया जाए। वहीं बेसिक विद्यालयों में बीएसए के नेतृत्व में यह कार्य किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान देखा जाएगा कि विद्यालयों में शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं या नहीं। शिक्षक समय पर आ रहे हैं। या नहीं। छात्रों की संख्या व किताब वितरण की भी जांच की जाएगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा, निरीक्षण अभियान की हर 15 दिन में सूचना राज्य परियोजना कार्यालय व मध्याह्न भोजन प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं।



इन सुविधाओं पर होगा फोकस: मिड-डे- मील का वितरण मानकों के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं। मिड-डे-मील रजिस्टर में दर्ज कुल छात्र-छात्राओं की संख्या विद्यालय में शिक्षक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशक की संख्या विद्यालय में नामांकित कुल छात्र-छात्राओं की संख्या निपुण विद्यालय की प्रगति की स्थित

मदरसों, परिषदीय व एडेड विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की होगी जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link