Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 17, 2023

भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ का खतरा भी

 लखनऊ। प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। इसी बीच पहाड़ों से आ रहे पानी ने ज्यादातर नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है। इससे बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। इसी तरह बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, समेत लगभग 30 जिलों के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान बलिया में सबसे अधिक 38.3 मिमी बारिश दर्ज हुई।



हरिद्वार। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा को पार कर गया है। पानी के वेग से भीमगौड़ा बैराज का 10 नंबर फाटक टूट गया। प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि गेट टूटने से पानी का बहाव यूपी की ओर बढ़ने की आशंका है। इससे मेरठ, बिजनौर, बुलंदशहर के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।


गंगा के जलस्तर ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड


लगातार बारिश व पहाड़ों से आ रहे पानी के कारण गंगा के जलस्तर ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बदायूं के कछला ब्रिज पर 2010 में अधिकतम 162.79 मीटर तक पानी का स्तर गया था। जबकि शनिवार की शाम को यहां जलस्तर 162.80 मीटर हो गया। गंगा का जलस्तर अभी और बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। इसके अलावा यमुना, रामगंगा आदि नदियां भी उफान पर हैं। मथुरा में यमुना खतरे के निशान को छूकर वह रही है। यही हाल बाराबंकी में सरयू का भी है। शारदा व गिरिजा बैराजों से छोड़े गए 2.84 लाख क्यूसेक पानी व पहाड़ों पर बारिश से सरयू का जलस्तर रविवार को चेतावनी बिंदु के पार पहुंच गया। यह खतरे के निशान से एक मीटर से भी कम फासले पर है।

भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ का खतरा भी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link