Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 19, 2023

ऐसे वापस मिलेगा सहारा में फंसा पैसा....

 ■ एनबीटी ब्यूरो, नई दिल्ली सहारा इंडिया को चार को-ऑपरेटिव सोसायटी में निवेश करने वाले करोड़ों लोगों को उनका पैसा मिलने जा रहा है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसके लिए मंगलवार को सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया। निवेशकों को अब अपने पैसे वापस लेने के लिए, इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। कुछ बातों का पालन करना पड़ेगा, तभी उन्हें रिफंड मिलेगा।


कौन रिफंड करने के लिए अप्लाई कर सकता है? ऐसे निवेशक जिन्होंने सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ, सहारयन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड भोपाल, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कोलकाता, स्टार्ज मल्टीपर्पज को- ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैदराबाद में निवेश किया हुआ है जिनको रकम मिलने की ड्यू डेट निकल चुकी है, वे रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन सोसाइटीज ने निवेशकों से 86,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए थे।



ऐसे वापस मिलेगा सहारा में फंसा पैसा.... Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link