Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 23, 2023

आज शाम छात्र-छात्राएं चंद्रयान- 3 मिशन का देखेंगे सीधा प्रसारण

 श्रावस्ती : जिले के परिषदीय स्कूल बुधवार की शाम एक घंटे के लिए खुलेंगे। इस दौरान छात्र-छात्राएं चंद्रयान-3 मिशन का सीधा प्रसारण शिक्षकों के साथ देखेंगे। अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुलगी की ओर से इस संबंध में डायट प्राचार्य व बीएसए को पत्र भेजा गया है।


देश की अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज चंद्रयान- 3 मिशन चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। यह भारतीय विज्ञान इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 23 अगस्त को शाम 5.27 मिनट पर चंद्रयान- 3 का चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट इसरो के यूट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर किया जाएगा। भारत का चंद्रयान-3 का उतरना यादगर अवसर है, जो छात्र - छात्राओं में न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा, बल्कि इससे हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए जुनून भी जगाएगा। इससे गर्व व एकता की गहरी भावना पैदा होगी।


इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को संबोधित भी करेंगे। चंद्रयान- 3 के चंद्रमा पर उतरने के सीधे प्रसारण में शामिल होने के लिए विद्यालय के प्रधान शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में इसका लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।


आज शाम छात्र-छात्राएं चंद्रयान- 3 मिशन का देखेंगे सीधा प्रसारण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link