संभल : प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी का कहना है कि चंद्रयान- 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग से विश्व पटल पर देश का मान बढ़ा है। इसे शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। स्थानीय विधायक ने अपने गृहनगर में बातचीत में बताया कि लैंडर विक्रम का सकुशल चांद पर उतरना और वैज्ञानिकों की सोच के अनुसार काम करना देश के लिए सबसे बड़ी गौरव की बात है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। भारत की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को जल्द ही विद्यार्थी कोर्स की किताबों में पढ़ेंगे। इससे बच्चों को व्यापक जानकारी होगी। उन्हें यह भी आभास होगा कि मेहनत व लगन से वैज्ञानिकों ने जो कामयाबी हासिल की है, अगर प्रयास किया जाए तो कोई भी कार्य असंभव नहीं हो सकता है।
चंद्रयान-3 की सफलता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा : गुलाब देवी
Rating: 4.5
Diposkan Oleh: Updatemarts
✍नोट:-इस ब्लॉग की सभी खबरें google search से लीं गयीं ,कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें. इसमें ब्लॉग एडमिन की कोई जिम्मेदारी नहीं है. पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा.