Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 13, 2023

स्कूल के गेट पर लटका मिला ताला, हेडमास्टर समेत नौ शिक्षकों- अनुदेशकों का रोका वेतन मानदेय

 ज्ञानपुर। कुछ शिक्षकों की लापरवाही और मनमानी बेसिक शिक्षा विभाग और सरकार की मेहनत पर पानी फेर दे रहे हैं। तमाम सख्ती के बाद भी स्कूलों में समय से आना-जाना नहीं हो रहा। शुक्रवार को इसकी पोलपट्टी भी खुल गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकवां दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर बंद मिला। उसके मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। विद्यालय के सभी शिक्षक अनुदेशकों का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

शुक्रवार को औराई ब्लॉक के भरतपुर में चौपाल से वापस आते समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह प्राथमिक विद्यालय महथुआं पहुंचे। जहां हेडमास्टर अवकाश पर थे, जबकि दो सहायक अध्यापक भी ऑनलाइन अवकाश लिए थे। जांच में पाया गया कि विलंब से अवकाश स्वीकृत किया गया है। इस पर हेडमास्टर का



वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। दोनों सहायक अध्यापकों को भी नोटिस भेजा गया है। इसके बाद वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकवा पहुंचे। जहां साढ़े तीन बजे की बजाए दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर ही विद्यालय बंद मिला। जिस पर बीएसए ने नाराजगी जताई। हेडमास्टर गुलाब चंद्र सहायक अध्यापक लक्ष्मी राय, बृजेश दूबे, अंजू देवी, सुमन सिंह, अनुदेशक चंद्रप्रभा, सुमन देवी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि. सुधार न होने पर सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल के गेट पर लटका मिला ताला, हेडमास्टर समेत नौ शिक्षकों- अनुदेशकों का रोका वेतन मानदेय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link