Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 23, 2023

प्रधानाध्यापक से स्कूल में मारपीट, वीडियो वायरल

 चित्रकूट, राजापुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुसेली में शनिवार को प्रधानाध्यापक और एक व्यक्ति के बीच स्कूल में मारपीट हो गई। जिसका वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियों की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियों में दोनों एक-दूसरे लड़ते नजर आ रहे है। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। विवाद में आई फ्लू से पीड़ित दो बच्चों को स्कूल से वापस घर भेजने पर हुआ है।



शनिवार को प्राथमिक विद्यालय कुसेली में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शिक्षण कार्य में स्टॉफ सहित व्यस्त थे। सहायक अध्यापक कंचन सिंह, शिक्षामित्र रीता सिंह कक्षाओं में थे। जबकि रसोइया सुशीला, उर्मिला व छंगिया खाना बना रही थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुसेली निवासी कोमल सिंह अपने भाई के दो बच्चों को लेकर पहुंचा और स्कूल से इन दोनों को वापस घर भेजने पर नाराजगी जाहिर करते शिक्षकों से अभद्रता करने लगा। प्रधानाध्यापक ने सुना तो वह कक्षा से बाहर आए और अभद्रता करने से रोका। 






जिस पर कोमल सिंह ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया। इसी बात पर प्रधानाध्यापक व कोमल सिंह के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। प्रधानाध्यापक ने उसे स्कूल से बाहर जाने को कहा पर वह विवाद करता रहा। काफी देर तक उसने स्कूल में हंगामा काटा। इसके बाद स्कूल गेट पर दोनों ने एक-दूसरे को धकियाते हुए हाथापाई की। प्रधानाध्यापक का कहना है कि कोमल सिंह के भाई के दो बच्चे स्कूल आ गए थे। जिनका नामांकन उनके विद्यालय में नहीं था। यह दोनों बच्चे आई फ्लू से पीड़ित थे। जिससे दोनों को वापस घर भेज दिया गया। 






इसी बात पर कोमल सिंह ने आकर उनके साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ है। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने कोमल सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी भास्कर मिश्र का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।



तीन दिन में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने घटना के बाद ही इस मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी दे दी थी। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने मुकदमा न दर्ज करने पर सोमवार को स्कूलों की छुट्टी होने के बाद सभी शिक्षकों से राजापुर थाना पहुंचने का आवाहन किया था। जिसमें रिपोर्ट दर्ज न होने पर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। हालांकि पुलिस ने इस पहले ही नामजद मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि अगर तीन दिन के भीतर नामजद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की गई तो शिक्षक संघ धरना-प्र

दर्शन के लिए बाध्य होगा।


प्रधानाध्यापक से स्कूल में मारपीट, वीडियो वायरल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link