Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 5, 2023

सभी परिषदीय स्कूलों में रखे जाएंगे 5.44 लाख सफाई व सुरक्षा कर्मी

 प्रत्येक परिषदीय स्कूल में दो-दो सफाई कर्मी और सुरक्षा कर्मी संविदा पर भर्ती किए जाएंगे। 1.36 लाख परिषदीय स्कूलों में 2.72 लाख सफाई कर्मी और इतने ही सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति होगी। इस प्रकार से कुल 5.44 लाख युवाओं की भर्ती इन स्कूलों में की जाएगी।



अब स्कूलों में साफ-सफाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रस्ताव को रखा गया है। कायाकल्प अभियान के तहत स्कूलों की सूरत बदलने के साथ-साथ अब वहां साफ-सफाई और सुरक्षा पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है। अभी स्कूलों में सफाई कर्मी न होने पर कठिनाई होती है।



मजबूरी में कई बार शिक्षक खुद और कई बार वह छात्रों से भी सफाई करवाते हैं। इसे लेकर कई स्कूलों में विवाद भी हुआ है। इन भर्तियों से अब विद्यालय का प्रांगण पर्याप्त साफ-सुथरा रहेगा। अच्छे वातावरण में विद्यार्थी बेहतर ढंग से पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं सुरक्षा की व्यवस्था न होने से मिड-डे मील के बर्तन सहित कई कीमती सामान स्कूलों से आए दिन चोरी होते हैं। अब 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था होने से चोरी की घटनाओं पर भी लगाम लगेगी। संविदा पर भर्ती इन कर्मियों को करीब नौ हजार रुपये तक मानदेय देने की तैयारी है।

सभी परिषदीय स्कूलों में रखे जाएंगे 5.44 लाख सफाई व सुरक्षा कर्मी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link