Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 24, 2023

भर्ती के साक्षात्कार अक्तूबर में होंगे

 प्रयागराज। विभिन्न सरकारी विभागों में सीधी भर्ती के 150 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में साक्षात्कार अक्तूबर के पहले और दूसरे सप्ताह में होंगे। साक्षात्कार प्रकोष्ठ के अनुभाग अधिकारी दशरथ कुमार के अनुसार उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा 2021 के तहत पुस्तकालयाध्यक्ष के 87 और व्याख्याता केमिकल इंजीनियरिंग के 47 पदों पर इंटरव्यू अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में जबकि व्याख्याता डेयरी इंजीनियरिंग के सात और व्याख्याता ऑटो इंजीनियरिंग के पांच पदों के साक्षात्कार पहले सप्ताह में होंगे।



श्रम चिकित्सा सेवाएं के तहत कर्मचारी राज्य बीमा योजना में चिकित्सा अधिकारी (एलोपैथ पुनर्विज्ञापन) के दो पदों, चिकित्सा शिक्षा आयुर्वेदिक विभाग के तहत रीडर कौमार भृत्य के एक और आयुष यूनानी विभाग में प्रधानाचार्य के एक पद पर इंटरव्यू अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित हैं।

भर्ती के साक्षात्कार अक्तूबर में होंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link