Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 29, 2023

शिक्षक की शर्मनाक करतूत: नाबालिग छात्रा के साथ लंबे समय से कर रहा अश्लील हरकतें, केस दर्ज

 हरदोई: आरोपी टीचर की पहचान 33 साल के शाहनवाज के रूप में हुई है. जो पिछले काफी समय से नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर उसे परेशान कर रहा था. काफी बर्दाश्त करने के बाद छात्रा ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की. जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया. घटना की भनक लगते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी टीचर के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग करने लगे. मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश देनी शुरू की. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



आरोप है कि सांडी कस्बे के श्री देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाला एक शिक्षक शाहनवाज ने अपनी ही क्लास की छात्रा के साथ लंबे समय से अश्लील हरकतें कर रहा था. छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक उसे बार-बार अपने कमरे में गलत नियत से बुलाता था. इनकार करने पर धमकाता था और साइंस के प्रैक्टिकल में नंबर न देने की बात कहता था. इतना ही नहीं आरोपी टीचर क्लास में भी पढ़ाते समय बैड टच करता था. पुलिस के मुताबिक टीचर WhatsApp पर अश्लील मैसेज भेजता था और छात्रा को धमकी देकर मानसिक शोषण भी कर रहा था. शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान होकर छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. इस मामले पर एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया और पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है. आरोपी टीचर अपनी ही क्लास की नाबालिग छात्रा को 6 माह से परेशान कर रहा था. फोन पर अश्लील चैटिंग कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था. आरोपी फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.




शिक्षक की शर्मनाक करतूत: नाबालिग छात्रा के साथ लंबे समय से कर रहा अश्लील हरकतें, केस दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link