Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 23, 2023

माध्यमिक स्कूलों में भी अब लेनी होगी ऑनलाइन छुट्टी

 प्रतापगढ़। जिले के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में तैनात शिक्षक- शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को अवकाश लेने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभी तक स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षक और कर्मचारी दूसरे दिन हस्ताक्षर कर देते थे। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा अपडेट होने के बाद शिक्षकों को अब ऑनलाइन अवकाश लेना होगा। इसके तहत आवेदनकर्ता की लॉगिन से उसी तिथि का आकस्मिक अवकाश का आवेदन जुलाई से सितंबर माह में सुबह 8 बजे तक और अक्तूबर से 20 मई तक सुबह 9 बजे तक ही मिलेगा।



अभी तक कुछ शिक्षक, कर्मचारी बिना अवकाश लिए गैरहाजिर हो जाते थे। इसके बाद दूसरे दिन हाजिरी लगा देते थे। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अब ऐसा नहीं हो सकेगा। इसके लिए शिक्षकों को गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करना होगा।

शिक्षक अवकाश लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्हें जब भी आवश्यकता होगी घर बैठे छुट्टी ले सकेंगे, मगर अब बगैर अवकाश के गायब रहने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई होगी।- सरदार सिंह, डीआईओएस


माध्यमिक स्कूलों में भी अब लेनी होगी ऑनलाइन छुट्टी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link