Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 11, 2023

Smartphone Charging Tips: फोन की बैटरी बर्बाद कर देंगी 10 गलतियां, जानें बैटरी बढ़ाने की ये जबरदस्त टिप्स

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। आप में से कई सारे यूजर्स होंगे जो फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। स्मार्टफोन फास्ट चार्ज सपोर्ट नहीं करता है फिर भी हम उसे फास्ट चार्जर से चार्ज करने की कोशिश करते हैं। स्मार्टफोन की बैटरी थोड़ी कम होते ही लोग चार्जर की तरफ तेजी से दौड़ते है।


बैटरी थोड़ी कम होती है तो हम उसे दिन में कई बार बार चार्जिंग पर लगाते हैं। ये छोटी-छोटी गलतियां स्मार्टफोन की बैटरी पर ज्यादा इम्पैक्ट डालती हैं। आज हम आपको 10 ऐसी गलतियां बताने वाले हैं जिसकी वजह से फोन की बैटरी जल्दी खराब हो जाती है।



बैटरी को पूरा डिस्चार्ज करने से बचें

कई बार हम अपने फोन को पूरा डिस्चार्ज कर देते हैं और फिर इसे चार्ज पर लगाते हैं अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाएं। आजकल की बैटरी स्मार्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है यानी फोन फुल चार्ज होने पर चार्जिंग ऑटोमैटिक बंद हो जाती है। बैटरी चार्ज करते समय बस इतना ध्यान दें की जब बैटरी 20% हो जाए उसे चार्ज पर लगा दें और जब 90% तक चार्ज हो जाए तो उसे चार्जिंग से हटा लें।


ऑटो ब्राइटनेस का करें इस्तेमाल

हर फोन में आपको ऑटो ब्राइटनेस का ऑप्शन जरूर देखने को मिल जाएगा। ये ऑप्शन बहुत काम का होता है। इस ऑप्शन की मदद से आप अपने फोन की बैटरी को और भी ज्यादा देर तक बचा सकते हैं। ऑटो ब्राइटनेस में स्मार्टफोन खुद रौशनी के मुताबिक आपकी डिस्प्ले की ब्राइटनेस को एडजस्ट कर देता है। अगर आप इसे ऑन रखते हैं तो आपके फोन की बैटरी ज्यादा देर तक चलेगी और आपको बैकअप अच्छा मिलेगा।

फालतू टैब्स को करें बंद

हमारे स्मार्टफोन ब्राउज़र का काफी ज्यादा जरूरी काम होता है। कुछ सर्च करना हो या फिर कुछ पढ़ना हो हम ब्राउज़र का इस्तेमाल जरूर करते हैं। कई बार हम फोन ब्राउज़र में ढेरों टैब को वैसे ही खुला छोड़ देते हैं। ये टैब बैकग्राउंड में रन करते रहते हैं और बैटरी को चूसते रहते हैं। अगर आपको बैटरी लाइफ बढ़ानी है तो ज्यादा टैब्स को ओपन न रखें।


फालतू एक्टिविटी को रखने बंद

कई बार ऐसा होता है कि हमारे फोन में वाई फाई, और ब्लूटूथ और जीपीएस ऑन ही रहते हैं। ये बहुत तेजी से बैटरी को ड्रेन करते हैं। बेवजह ऑन रखने की वजह से बैटरी की हेल्थ खरब हो जाती है और हमें अच्छा बैटरी बैकअप नहीं मिल पाता है। तो ऐसे में जब जरूरत न हो तो इन चीजों को फोन में बंद रखें।

वाइब्रेट मोड को करें बंद

कई बार हम अपने फोन को साइलेंट या वाइब्रेट मोड पर रख देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वाइब्रेट मोड भी बहुत तेजी से बैटरी को ड्रेन करता है। जरूरत न हो तो वाइब्रेट मोड को हमेशा बंद रखें। इसके अलावा आप टाइपिंग के समय होने वाली वाइब्रेट को भी सेटिंग की मदद से बंद कर सकते हैं। इससे आपकी बैटरी बैकअप में ज्यादा मदद मिलेगी।


स्क्रीनटाइम आउट को रखें कम

कई बार हमारे फोन की डिस्प्ले ज्यादा देर तक ऑन रहती है जिसकी वजह से बैटरी तेजी से ड्रेन होती है। स्क्रीनटाइम आउट एक ऐसी सेटिंग है जिसे आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। स्क्रीनटाइम आउट टाइम को आप '15 सेकेंड' पर सेट कर सकते हैं। इसे एक आइडियल टाइम माना जाता है। स्क्रीनटाइम आउट टाइम को सेट करने से आपकी फोन की डिस्प्ले उस समय बाद ऑटोमैटिक बंद हो जाती है। इससे आपके फोन की बैटरी ज्यादा समय तक चलती है।


ऑटो अपडेट और सिंक करें बंद

कई बार हम अपने फोन में ऑटो सिंक और ऑटो अपडेट ऑन कर के छोड़ देते हैं। ये ऑन होने की वजह से हमारा फोन ऑटोमैटिक कुछ समय बाद इसे अपडेट करता रहता है जिससे बैटरी जल्दी ड्रेन होती है। ठीक ऐसे ही ऑटो अपडेट ऑन करने से होता है। इन सेटिंग को ऑन रखने से बैटरी तेजी से ड्रेन होती है। इसलिए इस सेटिंग को जब जरूरत हो तभी ऑन रखें।

बैकग्राउंड ऐप्स को करें बंद

कई बार हम अपने फोन के बैकग्राउंड में ढेरों ऐप को ऑन करके छोड़ देते हैं। ये ऐप बैकग्राउंड में रन करती हैं और डेटा के साथ बैटरी को भी तेजी ड्रेन करती हैं। इसलिए जो जरूरत की ऐप्स न हो उसे बैकग्राउंड से क्लियर यानी हटा दें। बैकग्राउंड ऐप्स बंद करने से आपके हों की बैटरी लाइफ इम्प्रूव होगी।


पुरानी फोन बैटरी को बदलें

कभी-कभी, यह कोई ऐप या सेटिंग नहीं है जो आपके फोन की बैटरी लाइफ को प्रभावित करती है बल्कि बैटरी ही प्रभावित करती है। लगभग दो या तीन वर्षों के बाद (फोन के मॉडल के आधार पर), आपकी बैटरी बैकअप देना बंद कर देती है। ऐसे में आपके पास सिर्फ एक नया बैटरी लेने का ऑप्शन बचता है।


लोकल चार्जर का न करें इस्तेमाल

कई बार हमारा ओरिजनल चार्जर भूल जाता है या जल जाता है। ऐसे हम मार्केट से कोई भी लोकल चार्जर को खरीद लेते हैं जिसकी वजह से हमारे फोन की बैटरी और जल्दी ख़राब हो जाती है। इसलिए कभी भी लोकल चार्जर का इस्तेमाल करने से बचें और लोकल केबल का भी इस्तेमाल न करें। ओरिजनल चार्जर इस्तेमाल करने से बैटरी ज्यादा दिन तक चलेगी।

Smartphone Charging Tips: फोन की बैटरी बर्बाद कर देंगी 10 गलतियां, जानें बैटरी बढ़ाने की ये जबरदस्त टिप्स Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link