Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 27, 2023

Viral Video: स्कूल टीचर पर छाया सपना चौधरी का क्रेज, ठुमकों को देख शरमा गए छात्र

 होते हैं. इनमें ज्यादातर वीडियो डांस के होते हैं. अब देखा जाए तो महिलाएं भी अपने डांस के वीडियो शेयर करती हैं. वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो खुद शेयर नहीं किए जाते बल्कि कोई उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लेता है और पोस्ट कर देता है. अब ऐसे ही एक स्कूल का वीडियो सामने आया है. इसमें एक टीचर जबरदस्त डांस करती नजर आती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके आस पास कई सारे छात्र भी खड़े हैं. मैडम का ऐसा डांस देख वे भी शरमा जाते हैं. यहां सबसे खास बात यह थी कि जिस गाने पर ये महिला डांस कर रही है, वह सपना चौधरी का गाना है.

सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है. अगर ऐसा कहा जाए कि हरियाणवी इंडस्ट्री उनकी नाम से जानी जाती है तो यह गलत नहीं होगा. उनके डांस ने छोटों से लेकर बुजुर्गों तक को अपना दीवाना बनाया है. उनका डांस देखने लोग दूर दूर के गांव से आते हैं. वहीं, सपना अब केवल हरियाणा या उसके आस पास के राज्यों में ही नहीं बल्कि देशभर में पहचान रखती हैं और उनके जैसा डांस हर कोई करना चाहता. इंटरनेट पर तमाम वीडियो ऐसी होती हैं, जिनमें लोग सपना के जैसा डांस कर रहे होते हैं. अब ऐसे ही इन टीचर पर सपना का खुमार छाया हुआ है. ऐसा लगता है जैसे स्कूल में कोई कार्यक्रम चल रहा है और उसमें वे 'Teri Aakhya Ka Yo Kajal' गाने पर अपना डांस का टैलेंट दिखाती नजर आ रही हैं. 

देखें वीडियो 👇



लोग बोले- ऐसी मैडम हमें क्यों नहीं मिली?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मैडम के पीछे दिख रहे दो छात्र खूब आनंद ले रहे हैं. वे ताली भी बजाते हैं और मुंह पर हाथ रखकर शरमा भी जाते हैं. वीडियो में कई सारे छात्र नीचे बैठे दिखते हैं और साथ ही एक और महिला भी उसमें देखी जा सकती है. इस वीडियो को HasnaZarooriHai नामक एक X अकाउंट से शेयर किया गया. वहीं, वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'ऐसी मैडम हमें क्यों नहीं मिली?'

Viral Video: स्कूल टीचर पर छाया सपना चौधरी का क्रेज, ठुमकों को देख शरमा गए छात्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link