Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 11, 2023

दीपावली: खत्म हुआ कन्फ्यूजन, अब 14 नवंबर को भी रहेगी विद्यालयों में छुट्टी, 16 को खुलेंगे यूपी में स्कूल

 लखनऊ 


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को जारी निर्देश में कहा है कि परिषद के अधीन चल रहे विद्यालयों, मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।



14 नवंबर को छुट्टी होगी या नहीं यह भ्रम आखिरकार खत्म हुआ। शासन द्वारा यूपी के बेसिक स्कूलों में 14 नवंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश कैलेंडर में शामिल नहीं है। इससे इस अवकाश को लेकर दुविधा थी। यह दुविधा शुक्रवार की शाम को आखिरकार खत्म हुई।



 प्रदेश में बेसिक के विद्यालयों में 14 नवंबर को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को जारी निर्देश में कहा है कि परिषद के अधीन चल रहे विद्यालयों, मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।


इस तरह अब बेसिक के विद्यालय 11 से 15 नवंबर तक बंद रहेंगे। विद्यालयों में 11 नवंबर को नरक चर्तुदशी, 12 को दीपावली, 13 को गोवर्धन पूजा, 15 नवंबर को भैया दूज की पहले से छुट्टी घोषित है। इसे देखते हुए शासन ने 14 जनवरी को भी अवकाश घोषित कर दिया है। इस पर शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है।

दीपावली: खत्म हुआ कन्फ्यूजन, अब 14 नवंबर को भी रहेगी विद्यालयों में छुट्टी, 16 को खुलेंगे यूपी में स्कूल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link