- पदोन्नति के लिए नए नियम से बनी ज्येष्ठता सूची
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों में पदोन्नति में नए नियमों से ज्येष्ठता सूची तैयार हुई है। इससे अभी पदोन्नति में और वक्त लगेगा। अब 30 सितंबर 2023 तक पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों के आधार पर 2955 शिक्षकों की सूची बनी है। इसमें एक हजार से अधिक शिक्षकों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है।
करीब छह 30 सितंबर तक पांच साल बाद शिक्षकों के साल पूरा करने वाले पदोन्नति की शिक्षक पाएंगे लाभ प्रक्रिया इस साल फरवरी माह से शुरू हुई थी। कुछ दिनों तक कागजी प्रक्रिया चली, जिससे शिक्षकों में आक्रोश बढ़ने लगा। इस पर शासन ने 22 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी कर 30 नवंबर तक पदोन्नति करने का आदेश दिया, जिसमें 30 अप्रैल तक पांच साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को ही शामिल किया गया था।
अब नए नियम से सेवा अवधि बढ़ा दी गई है, इससे एक हजार से अधिक शिक्षकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अभी पहली सूची जारी हुई है, इसके बाद अंतिम सूची जारी कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बीएसए कल्पना देवी का कहना है कि नए नियमों से ज्येष्ठता सूची जारी कर दी गई है। (संवाद)

