दावाः धरती पर एलियन वायरस के हमले का खतरा मंडरा रहा
वाशिंगटन, एजेंसी। कोविड महामारी की चपेट से हमारा जीवन पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब धरती पर एक अनोखे वायरस का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका में हुए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। शोधकर्ताओं ने इसे एलियन वायरस नाम दिया है।
दावा है कि वातावरण में बदलाव और जलवायु परिवर्तन धरती पर कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस की उत्पति की वजह बनते जा रहे हैं। अमेरिका के सैन डिएगो यूनिवर्सिटी और एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में हुए शोध में वैज्ञानिकों ने एलियन वायरस के पृथ्वी पर होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्पेन पर्वत श्रृंखला सिएरा नेवादा में 80 करोड़ वायरस और बैक्टीरिया मौजूद हैं। ये इतने खतरनाक हैं कि इनके संपर्क में आने से इंसान गंभीर रूप से बीमार हो सकता है।
एलियन वायरस नाम क्यों पड़ा
शोधकर्ताओं ने बताया कि उन्हें यह समझ में नहीं आया कि इतनी ऊंचाई पर वायरस या बैक्टीरिया कैसे आए। उन्होंने बताया कि सिएरा नेवादा में न तो इंसानों की बस्ती है और ना ही यहां पर प्रदूषण है। ऐसे में इन वायरस की उत्पत्ति अभी भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए शोधकर्ताओं ने इन्हें एलियन वायरस नाम दिया है।


