Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, November 17, 2023

परिषदीय विद्यालयों में टैबलेट्स संचालन के लिए सिम कार्ड या इंटरनेट डाटा का कम्पोजिट ग्रांट से होगा भुगतान

 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को उपलब्ध कराये जा रहे टेबलेट्स के संचालन के लिए सिम कार्ड एवं इण्टरनेट डाटा का भुगतान कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा। सिम कार्ड एवं इण्टरनेट डाटा की सुविधा (नवम्बर 2023 से मार्च, 2024 तक) के लिए कम्पोजिट ग्राण्ट से एक टेबलेट के लिए अधिकतम 1500 रुपये तथा दो टेबलेट के लिए अधिकतम 3000 रुपये का प्रावधान किया गया है।



इसका समायोजन विद्यालय को प्राप्त होने वाली कम्पोजिट ग्राण्ट से यथासमय किया जायेगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद की ओर से गुरुवार को आदेश जारी कर दिये गये।


आदेश में कहा गया है कि सिम का क्रय स्थानीय स्तर पर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की उपलब्धता के मद्देनज़र किया जाएगा। विद्यालय अवधि में टेबलेट संबंधित प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठतम सहायक अध्यापक की कस्टडी में होगा तथा उसका प्रयोग अभीष्ट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।


विद्यालय बन्द हो जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठतम सहायक अध्यापक टेबलेट अपने साथ घर ले जा सकेंगे एवं विद्यालय आने पर अपने साथ लाएंगे उपलब्ध कराए जा रहे टेबलेट का सुरक्षित रखरखाव संबंधित प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठतम सहायक अध्यापक का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा.


👉देखें सम्बन्धित आदेश

परिषदीय विद्यालयों में टैबलेट्स संचालन के लिए सिम कार्ड या इंटरनेट डाटा का कम्पोजिट ग्रांट से होगा भुगतान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link