Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 18, 2023

प्रदेश में संगीत,कला,धर्म नाटक पर डिग्री कोर्स चलेंगे

 लखनऊ, उत्तर प्रदेश में अब शास्त्रत्त्ीय, उप शास्त्रत्त्ीय गायन-वादन, चित्रकला, मूर्तिकला, नाटक के अलावा बौद्ध व जैन धर्म की संस्कृति व साहित्य पर डिग्री कोर्स संचालित किए जाएंगे।



भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय से संगीत नाटक अकादमी,ललित कला अकादमी, पं.बिरजू महाराज कथक संस्थान, भारतेन्दु नाट्य अकादमी के अलावा बौद्ध व जैन शोध संस्थान सहित कुल 14 संस्थाओं को सम्बद्ध कर दिया गया है। भातखंडे संस्कृति वि.वि. यूजीसी से स्वीकृत कोर्स पर डिग्री की उपाधि प्रदान करेगा।


यह जानकारी शुक्रवार प्रमुख सचिव संस्कति मुकेश मेश्राम ने दी। उन्होंने बताया कि अब प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रवेश पर टिकट लगेगा। अयोध्या में अन्तर्राष्ट्रीय रामायण शोध संस्थान बनेगा। लखनऊ में राज्य स्तरीय संस्कृति संग्रहालय 

बनेगा।


प्रदेश में संगीत,कला,धर्म नाटक पर डिग्री कोर्स चलेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link