Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 7, 2023

महाराजगंज और अंबेडकरनगर के एसपी समेत 15 आईपीएस बदले

 प्रदेश सरकार ने बुधवार को महाराजगंज, हाथरस और अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षकों समेत 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।



डीआईजी चित्रकूटधाम बांदा विपिन्न कुमार मिश्रा को डीआईजी पीएसी वाराणसी, डीआईजी पीएसी वाराणसी अजय कुमार सिंह को डीआईजी चित्रकूटधाम बांदा, कल्पना सक्सेना एसपी पीटीएस मुरादाबाद को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, महाराजगंज के एसपी डा. कौस्तुभ को एसपी अंबेडकरनगर, सोमेंद्र मीना अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा को एसपी महाराजगंज बनाया गया है।



निपुण अग्रवाल अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद से एसपी हाथरस बनाया गया है। अंबेडकरनगर के एसपी अजीत कुमार सिन्हा को एसपी क्राइम लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। हाथरस के एसपी देवेश कुमार को 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद का सेनानायक बनाया गया है। सीबीसीआईडी में तैनात आईजी-एडीसी के. सत्यनारायण को एडीजी सीबीसीआईडी बनाया गया है। एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर अरविंद मिश्र को एसपी उप्र पावर कारपोरेशन लखनऊ बनाया गया है। एसपी सहकारिता प्रकोष्ठ लखनऊ चंद्र प्रकाश शुक्ला को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना आजमगढ़ के पद पर तैनात किया गया है।

महाराजगंज और अंबेडकरनगर के एसपी समेत 15 आईपीएस बदले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link