Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 12, 2023

यूपी पुलिस में 62 हजार भर्तियां जनवरी से होंगी

 लखनऊ,। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस में 62,624 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है। इनमें कांस्टेबल के 52,699 पदों पर आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर के अंत तक या अगले जनवरी के पहले हफ्ते में शुरू हो सकती है।


बोर्ड ने परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। चयन के कड़े मापदंडों की वजह से यह प्रक्रिया देर से शुरू होने जा रही है। प्रदेश सरकार ने कांस्टेबल के 52699 पदों के साथ जेल वार्डर के 2833, पुलिस सब इंस्पेक्टर के 2469, पुलिस रेडियो ऑपरेटर के 2430, लिपिक संवर्ग के 545, कंप्यूटर ऑपरेटर के 872, कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 तथा कुशल खिलाड़ी कोटे से 521 पदों पर भर्ती का दायित्व पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को सौंपा है।



एमटीएस से भरे जाएंगे 1773 पद


प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार के लिए (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स) एग्जाम 2023 के तहत 1773 पदों पर भर्ती होगी। एमटीएस के 1377 और हवलदार के 396 पद इसमें शामिल हैं।

यूपी पुलिस में 62 हजार भर्तियां जनवरी से होंगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link