Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 22, 2023

शिक्षिकाओं के 73 पदों के लिए काउंसिलिंग 28 और 29 को

 शिक्षिकाओं के 73 पदों के लिए काउंसिलिंग 28 और 29 को

प्रयागराज, संवाददाता। जिले में संचालित 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षिकाओं के 73 पदों पर चयन के लिए काउंसिलिंग 28 व 29 दिसंबर को समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय मम्फोर्डगंज में होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने काउंसिलिंग के लिए गुरुवार को कटऑफ जारी कर दिया। 28 दिसंबर को पूर्णकालिक शिक्षिका हिन्दी के छह, गणित 16, विज्ञान 14, सामाजिक विषय दो पदों के लिए काउंसिलिंग होगी।



29 दिसंबर को पूर्णकालिक शिक्षिका अंग्रेजी के 12 जबकि अंशकालिक शिक्षिका कम्प्यूटर के 10, स्काउट गाइड एवं शारीरिक शिक्षा के सात, कला, क्राफ्ट एवं संगीत/गृह शिल्प के छह और लेखाकार महिला के चार पदों के लिए काउंसिलिंग होगी। मुख्य रसोइया के एक, सहायक रसोइया के 10, चौकीदार के तीन और चपरासी के एक पद के लिए आवेदकों को भी 29 दिसंबर को बुलाया गया है।


शिक्षिकाओं के 73 पदों के लिए काउंसिलिंग 28 और 29 को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link