Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, December 11, 2023

पछुआ से गिरा पारा, और ठंड को रहें तैयार: पहाड़ों पर हिमपात, शीतलहर से जूझेगा उत्तर भारत

 लखनऊ। प्रदेश में चल रही पछुआ हवाओं ने पारा गिराना शुरू कर दिया है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पछुआ हवाओं से आसमान साफ हो गया है। इस कारण शनिवार की रात पारा ज्यादा गिरा।



प्रदेश में सबसे सर्द रात बरेली की रही। वहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज में भी न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहा।


नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पारा लगातार शून्य से नीचे बने रहने और अन्य पहाड़ी राज्यों में हिमपात के चलते उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 11-12 दिसंबर को घना कोहरा छाने का अनुमान है। वहीं, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में रविवार को न्यूनतम पारा माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रसिद्ध हिल स्टेशन गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे रहा


20 के बाद ठिठुरन : मौसम विभाग का अनुमान है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बाद पर्वतीय क्षेत्रों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में दिखेगा। ब्यूरो

पछुआ से गिरा पारा, और ठंड को रहें तैयार: पहाड़ों पर हिमपात, शीतलहर से जूझेगा उत्तर भारत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link