Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 7, 2023

बाबा साहेब पर शोध करने वालों को छात्रवृत्ति: योगी

 लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर शोध करने वाले बच्चों को स्कॉलरशिप देने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने लखनऊ में आंबेडकर स्मारक स्थल पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करने के भी निर्देश दिए और कहा कि रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।



मुख्यमंत्री बुधवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आम्बेडकर महासभा परिसर में आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद विचार व्यक्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने डॉ. आम्बेडकर से जुड़े पांच स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में स्थापित किया है। प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का अंतरराष्ट्रीय स्मारक बनाया जा रहा है।

बाबा साहेब पर शोध करने वालों को छात्रवृत्ति: योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link