Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 27, 2023

पदोन्नति में लेटलतीफी के मामले में प्राइमरी शिक्षक उपमुख्यमंत्री से मिले

 पिछले एक वर्ष से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया के अब तक पूर्ण नहीं होने से नाराज विभिन्न जिलों के प्राइमरी शिक्षकों ने बुधवार को राजधानी में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने श्री पाठक को बताया कि पिछले वर्ष से शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया विभागीय अधिकारियों की लापरवाही एवं हीलाहवाली के कारण अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इससे उन्हें वरिष्ठता क्रम का नुकसान हो सकता है, लिहाजा इस कार्य को कम से कम इसी वर्ष के अंत तक पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण किया जाना जरूरी है। इससे उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानियों से भी निजात मिल सकेगी। इस पर उपमुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों की मांगों को ध्यान में रखते हुए तत्समय ही बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल से दूरभाष से वार्ता की गई। वार्ता में सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा बताया गया कि पदोन्नति सूची तैयार है और यथाशीघ्र पदोन्नति सूची में शामिल शिक्षकों की पदोन्नति की जाएगी।



इसके बाद ये सभी शिक्षक स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा से


मिले। महानिदेशक ने बताया कि इस महीने के अंत तक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस सकारात्मक वार्ता के बाद सभी शिक्षक बेसिक शिक्षा के सचिव प्रताप सिंह बघेल के कार्यालय पहुंचे लेकिन वे अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे,


लिहाजा उनकी मुलाकात सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद से नहीं हो सकी। विभिन्न जिलों से आए शिक्षक निर्भय सिंह, अमिताभ मिश्र, गणेश शंकर दीक्षित, भूपेंद्र राय, अंजनी झा, अभिषेक श्रीवास्तव,नगीना राय, राजीव गौड़, मनोज द्विवेदी, आरिफ, विनय शर्मा, दीपक गुप्ता, प्रतिभा, विजय बहादुर, धर्म प्रकाश, सुरजीत सिंह,शबीना खातून, इकरार अहमद आदि ने पदोन्नति की मांग पूरी कराने के लिए अपनी बात रखी।


पदोन्नति में लेटलतीफी के मामले में प्राइमरी शिक्षक उपमुख्यमंत्री से मिले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link