Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, January 31, 2024

72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के तहत 26 जिलों ने नहीं दी सूचना बेरोजगारों की फंसी फीस

 प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के तहत दिसंबर 2012 में दोबारा आवेदन करने वाले बेरोजगारों की 26 जिलों में फीस वापसी फंसी है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने 27 जनवरी के पत्र में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्यों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों से निर्धारित प्रोफार्मा पर बुधवार तक सूचना मांगी है ताकि हाईकोर्ट के 31 अक्टूबर के आदेश के अनुपालन में सभी अभ्यर्थियों की फीस वापसी की जा सके।


अब तक बहराइच, बरेली, बदायूं, कानपुर नगर, मऊ, मथुरा, मुरादाबाद, मेरठ, मीरजापुर, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, फिरोजाबाद, हमीरपुर, रामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, संभल, सीतापुर, संतकबीरनगर, चंदौली, अयोध्या, गौतमबुद्धनगर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ और ललितपुर से सूचना नहीं मिल सकी है।


सचिव ने चेतावनी दी है कि वांछित सूचना नहीं मिलने पर हाईकोर्ट को सूचित कर दिया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बेरोजगारों के 2,89,98,54,400 रुपये (2.90 अरब) फीस वापसी को लेकर अफसरों ने सक्रियता बढ़ाई है।

72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के तहत 26 जिलों ने नहीं दी सूचना बेरोजगारों की फंसी फीस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link