Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, January 17, 2024

सूचना अपडेट करने में रहे फिसड्डी, फंसेगा वेतन

 प्रयागराज । प्रदेश के 331 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के 4840 प्राचार्यों, असिस्टेंट प्रोफेसरों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का जनवरी महीने का वेतन फंस सकता है। मानव संपदा पोर्टल पर अगले एक सप्ताह में इनकी सूचनाएं अपडेट नहीं होती तो जनवरी महीने का वेतन भुगतान फंसने की आशंका है। पोर्टल पर सूचनाएं अपडेट करने में उच्च शिक्षा विभाग सबसे फिसड्डी है। कुल 21310 कार्मिकों में से 16470 की सूचनाएं ही अपडेट की जा सकी है।



4840 प्राचार्यों, असिस्टेंट प्रोफेसर और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की सूचनाएं अपडेट नहीं है। इसमें भी अधिकांश मामले अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के हैं। विभाग ने सभी कार्मिकों की सूचना पोर्टल पर एक सप्ताह में अपडेट करने का मौका दिया है। उसके बाद जिनकी सूचनाएं अपडेट नहीं है उनका वेतन रुक जाएगा।


हालांकि विज्ञापन संख्या 49 के तहत चयनित प्राचार्य पोर्टल पर नए पंजीकरण का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि पूर्व में लंबे समय तक जिन कॉलेजों में सेवा की है वहां पहले से पंजीकरण है। पूर्व का पंजीकरण निरस्त होने पर उस पद के सापेक्ष एकल स्थानान्तरण की स्थिति होगी जबकि तमाम प्राचार्य ऐसे हैं जो मूल विद्यालय लौट गए हैं। भविष्य में यदि कोई प्राचार्य पद छोड़ता है तो अपने मूल कॉलेज में वापस नहीं जा सकेगा।

सूचना अपडेट करने में रहे फिसड्डी, फंसेगा वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link