Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, January 13, 2024

प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरु, कानपुर सबसे ठंडा, पूरे प्रदेश में लुढ़का पारा,

 लखनऊ। प्रदेश में शुक्रवार से शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। ठंडी पछुआ हवाओं ने हाड़ कंपाना शुरू कर दिया है। कोहरा भी लगातार घना होता जा रहा है। कई इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। कानपुर व आगरा में इसकी ज्यादा मार पड़ी है। तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। इसी तरह 3.9 डिग्री के साथ आगरा दूसरे स्थान पर रहा। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। लखनऊ में यह 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


दो दिन घना कोहरा शीतलहर व शीत दिवस : मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। पछुआ हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। आने वाले दो दिन तक ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं। हाड़ कंपाती शुष्क ठंड परेशान करती रहेगी। घना कोहरा, शीतलहर और शीत दिवस का दायरा 'शूरे प्रदेश में बढ़ने के आसार हैं।


कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से बहुत नीचे दर्ज किया गया। वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, बरेली, मेरठ मंडलों में यह सामान्य से कुछ कम रहा। अगले तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा।


■ अधिकांश इलाके भी भीषण शीतलहर की चपेट में हैं। बुलंदशहर में 4 डिग्री और गाजियाबाद में 6 डिग्री दर्ज किया गया।



प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरु, कानपुर सबसे ठंडा, पूरे प्रदेश में लुढ़का पारा, Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link