Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, January 29, 2024

सरकारी शिक्षक को जिंदा फूंका

 कल्याणपुर, (कानपुर) संवाददाता। पनकी इलाके में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सरकारी शिक्षक को वकील ने घर बुलाया और कमरा बंद करके जिंदा फूंक डाला। पुलिस ने घटनास्थल के पास से ही आरोपित वकील को गिरफ्तार कर लिया है।


फतेहपुर जिले के देउरी बुजुर्ग गांव निवासी दयाराम (45) कानपुर देहात जिले के बुधौली गांव स्थित ग्राम विकास इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। वर्ष 2009 में उनकी शादी फतेहपुर के भैसौली निवासी संगीता से हुई थी। अवैध संबंधों के शक के चलते दयाराम ने अपनी पत्नी से अक्तूबर में तलाक का मुकदमा कर दिया था। रसधान के एक इंटर कालेज में शिक्षक महेश से दयाराम की दोस्ती थी। वकील संजीव कुमार महेश का बहनोई है। दयाराम का संजीव कुमार के घर आनाजाना हो गया था।




संजीव को वर्ष 2016 से अलग रह रही अपनी पत्नी निशा से दयाराम के अवैध संबंधों को लेकर शक हो गया था। रविवार सुबह दयाराम संजीव से मिलने पहुंचे। संजीव ने दयाराम को कमरे में बंद कर दिया और आग लगा दी जिसमें वह जल गया।

सरकारी शिक्षक को जिंदा फूंका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link