Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, January 7, 2024

Primary ka master: नवनियुक्त शिक्षक भी कर सकेंगे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

 संवाद न्यूज एजेंसी


महोबा। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य नवनियुक्त शिक्षक भी कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से दो वर्ष की समय सीमा समाप्त कर दी गई है। जिससे अब नवनियुक्त शिक्षक भी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करेंगे।



माध्यमिक शिक्षा परिषद की बाेर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रस्तावित हैं। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन के लिए बोर्ड की ओर से दिशानिर्देश जारी कर दिए गए है। इस पर बोर्ड के निर्देश पर विभाग ने मूल्यांकन केंद्र के संबंध में प्रस्ताव मांगे हैं। इसके अलावा बोर्ड की ओर से 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके शिक्षकों को परीक्षक बनाने पर रोक लगा दी है।



जिले में प्रतिवर्ष दो लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें जिले के शिक्षकों की परीक्षक और मुख्य परीक्षक के रूप में तैनाती की जाती है। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारीलाल कोली ने बताया कि परीक्षकों की तैनाती बोर्ड की ओर से की जाती है। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है। परीक्षकों के मानकों में परिर्वतन किया गया है। इससे नवनियुक्त शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करने का मौका मिलेगा।

Primary ka master: नवनियुक्त शिक्षक भी कर सकेंगे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link