Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, February 28, 2024

टैबलेट चोरी में निलंबित शिक्षक किए जाएं बहाल

 बरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को ज्ञापन दिया। टैबलेट चोरी में शिक्षकों के निलंबन का विरोध किया। साथ ही चयन वेतनमान के मामले जल्द स्वीकृत करने की मांग की। संयोजक जितेंद्र गंगवार, सह संयोजक विनोद कुमार, सह संयोजक पुष्कर उपाध्याय, अरविंद चौधरी, रमेश कुमार, बचन सिंह, अतुल सिंह, विवेक कुमार, डॉ अरुण गंगवार आदि मौजूद रहे। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ के शिष्ट मंडल ने भी जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार और मांडलिक मंत्री केसी पटेल के नेतृत्व में निलंबित शिक्षकों को जल्द बहाल करने को कहा। प्रतिनिधि मंडल में पुष्प राज गंगवार, प्रेम पाल गंगवार, योगेश गंगवार, हरेंद्र सिंह रानू, ललित गंगवार उपस्थित रहे।



टैबलेट चोरी में निलंबित शिक्षक किए जाएं बहाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link