Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, February 3, 2024

पौने ग्यारह बजे तक बंद रहा विद्यालय में ताला, जांच अभियान चलाया जा रहा, पर बेअसर

 सूरतगंज। निदेशालय द्वारा भले ही ब्लाकवार जांच अभियान चलाया जा रहा है। मगर शिक्षक व कर्मचारियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को सूरतगंज ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय रतनपुर गेट पर 1046 बजे तक ताला लगा था। बच्चे समय पर विद्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर गुरुजी का इंतजार करते नजर आए। यहां प्रधानाध्यापक रत्न सिंह अवकाश पर थे, तो सहायक अध्यापक शिवानी सिंह और रवि कनौजिया, शिक्षामित्र मनमोहनी भी नदारद थीं।



इसके अलावा ग्यारह बजे तराई के करमुल्लापुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेहटा के बच्चे मैदान में खेल रहे थे। बच्चों ने बताया कि शिक्षिका सपना वर्मा 26 जनवरी के बाद से नहीं आई। हरिओम वर्मा व रजनीश कुमार मौजूद थे। प्राथमिक विद्यालय बुढगांव में करीब साढ़े ग्यारह बजे बच्चे खेल रहे थे। पूछने पर बताया कि कोई भी शिक्षक अभी तक विद्यालय नहीं आए हैं। इसे लेकर बीईओ संजय कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पौने ग्यारह बजे तक बंद रहा विद्यालय में ताला, जांच अभियान चलाया जा रहा, पर बेअसर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link