Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 2, 2024

लोन कराने के बदले में रिश्वत लेते बैंक का फील्ड अफसर गिरफ्तार

 लखनऊ। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने ललितपुर के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की पूरा विर्धा शाखा के फील्ड अफसर को सात हजार रुपये रिश्वत लेते शुक्रवार को रंगेहाथ दबोच लिया।



सीबीआई की टीम उसके आवास पर छानबीन कर रही है। उसे शनिवार को राजधानी में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई के मुताबिक स्थानीय निवासी राहुल ने बैंक से पांच लाख रुपये कर्ज लिया था। जब वह खाते से डेढ़ लाख रुपये निकालने गया तो फील्ड अफसर अनुज अनुमति देने के लिए 18 रुपये रिश्वत मांगने लगा। राहुल ने इसकी शिकायत सीबीआई, लखनऊ में की थी।

लोन कराने के बदले में रिश्वत लेते बैंक का फील्ड अफसर गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link