Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 18, 2024

एनपीएस के साइड इफेक्ट ✍️वेतन 80 हजार पेंशन 800 रुपए

 कानपुर। श्री कस्तूरबा विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल, नवाबगंज के शिक्षक राम अवतार प्रजापति को 80 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता था। नई पेंशन स्कीम के तहत उन्हें 800 रुपए पेंशन मिलेगी। नई पेंशन स्कीम में वह पहले शिक्षक हैं जिनकी पेंशन बनी है।



वर्ष 2016 से अब तक रिटायर हुए नौ शिक्षक अपनी पेंशन के लिए भटक रहे हैं। इनमें से 2020 में रिटायर हुए राम अवतार प्रजापति सौभाग्यशाली रहे जिनकी सोमवार को नई पेंशन बन गई।


शिक्षक की नियुक्ति 2007 में हुई थी। नई पेंशन स्कीम के तहत उनके सेवाकाल में कुल धनराशि (राज्यांश समेत) 4.25 लाख बनी। इसकी 60 फीसदी धनराशि उन्हें मिल गई और शेष धनराशि में एक बैंक के बॉन्ड उन्हें दे दिए गए। इन बॉन्ड से उन्हें 800 रुपए महीना पेंशन मिल सकेगी।

एनपीएस के साइड इफेक्ट ✍️वेतन 80 हजार पेंशन 800 रुपए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link