Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 22, 2024

सिपाही से शिक्षक बना युवक प्रेमजाल में ब्लैकमेल

 यूपी पुलिस का एक सिपाही तैनाती के दौरान युवती के प्रेम जाल में फंस कर ब्लैकमेल हुआ। सिपाही से अब शिक्षक बन चुके दलित युवक ने महिला समेत अन्य के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में ठगी, मारपीट, लूटपाट, एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।



कौशाम्बी निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक है। उसने सुषमा, राजेश कौशल, संजय, गिरीश के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि सुषमा के दूसरे पति राजू की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। इस बीच सुषमा ने अनिल से दोस्ती की। फिर वह प्रेम जाल


में फंसाकर ब्लैकमेल करने लगी। विवाद बढ़ने पर एक झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर महिला थाने से मिडिएशन सेंटर तक मामला पहुंचा। आरोप है कि पांच अगस्त 2023 को मिडिएशन सेंटर पर झूठा शपथपत्र दिखाया कि उससे शादी हुई है। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उसकी पिटाई कर दी और दस हजार रुपये लूट ले गए। उस वक्त पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोर्ट के आदेश पर शिक्षक को रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी।

सिपाही से शिक्षक बना युवक प्रेमजाल में ब्लैकमेल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link