Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 23, 2024

गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए मुंबई और मनाली बनी पहली पसंद

 गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए मुंबई और मनाली बनी पहली पसंद



प्रतापगढ़। स्कूल की गर्मी की छुट्टियां होते ही जिले के लोग सैर को निकलना शुरू कर दिए हैं। बच्चों की छुट्टियों से पहले ही टूर ऑपरेटरों के जरिए प्लानिंग की जा रही है।


लोगों की पहली पसंद मुंबई और मनाली तो दूसरी पसंद उत्तराखंड, शिमला, नैनीताल, कश्मीर है।



15 मई के बाद अधिकांश स्कूलों की छुट्टियां हो गई। गर्मी के कारण जिले के लोग पहाड़ों और दक्षिण भारत का रुख करना पसंद करते हैं। दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक के साथ ही धार्मिक पर्यटन स्थलों की सैर परिवार के साथ करने निकलते हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश का मनाली सबसे ऊपर है। इसके चलते ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। टिकट के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।


तीन समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे बोर्ड ने जरूर किया है लेकिन इससे किसी प्रकार का निजात नहीं मिल रहा है। वहीं आसपास के इलाकों में भी लोग घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके लिए भी निजी वाहनों की बुकिंग की जाती है।




मुंबई और गुजरात के साथ उत्तराखंड और हिमांचल को जाने वाले लोगों की भीड़ गर्मी के छुट्टी के कारण बढ़ गई है। साकेत के स्लीपर में बैठने की तो बात दूर सही से खड़े होने का जगह नहीं मिल रहा है। यहीं हाल

समर स्पेशल ट्रेनों का भी है।

शमीम अहमद

स्टेशन अधीक्षक।

गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए मुंबई और मनाली बनी पहली पसंद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link