Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 1, 2024

भारत समेत दक्षिण एशिया में सामान्य से बेहतर रहेगा मानसून

 नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून को लेकर भारत के लिए अच्छी खबर है। इस साल भारत समेत दक्षिण एशिया में मानसून सीजन यानी जून से सितंबर के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम (एसएएससीओएफ) ने 2024 के मानसून सीजन के लिए जारी पूर्वानुमान में यह बात कही है। फोरम ने पूर्वानुमान में कहा है कि दक्षिण



एशिया के उत्तरी, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में सामान्य से ऊपर तापमान रह सकता है। यह क्षेत्रीय जलवायु पूर्वानुमान दक्षिण एशिया के सभी नौ राष्ट्रीय मौसम विज्ञान और जल विज्ञान सेवाओं ने तैयार किया है। फोरम ने कहा कि वर्तमान में मध्यम अल नीनो की स्थितियां बनी हुई हैं


भारत समेत दक्षिण एशिया में सामान्य से बेहतर रहेगा मानसून Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link