बीएसए साहब को मिली चेतावनी
विषयः श्रीमती विद्या मिश्रा, सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय धनापुर, विकासखण्ड-भदोही, जनपद-भदोही के सम्बन्ध में।
महोदय,
कृपया आपके कार्यालय के पत्रांक बेसिक शिक्षा/परिषद/392-95/2023-24, दिनांक 24 अप्रैल, 2024 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जो कि सचिव उत्तर प्रदेश, बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को सम्बोधित तथा अधोहस्ताक्षरी को पृष्ठांकित है, सन्दर्भगत पत्र के माध्यम से आप द्वारा यह अवगत कराते हुए कि पोर्टल पर बहाली के उपरान्त किसी प्रकार के संशोधन सम्बन्धी कोई बिन्दु/व्यवस्था प्रदर्शित नहीं हो रही है, उचित कार्यवाही हेतु मार्गदर्शन चाहा गया है।
उक्त के सम्बन्ध में निर्देशित किया जाता है कि मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर के पृष्ठांकन संख्या/बेसिक/3420-22/2023-24 द्वारा पारित आदेश के कम में श्रीमती विद्या मिश्रा, सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय धनापुर, विकास खण्ड भदोही, जनपद-भदोही को उनके निलम्बन के समय कार्यरत विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। साथ ही मानव सम्पदा पोर्टल पर श्रीमती विद्या मिश्रा की ई-सर्विस बुक में इस सम्बन्ध में आवश्यक संशोधन किये जाने हेतु अनुरोध पत्र 10 जून 2024 से पूर्व प्रेषित कराना सुनिश्चित करें। समयान्तर्गत कार्यवाही न किये जाने की स्थिति में बाध्य हो कर आपके विरूद्ध कठोर कार्यवाही प्रास्तवित की जायेगी।

