Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 22, 2024

Primary ka master: ग्रेड पे के साथ शिक्षकों को दे दिया वेतन वृद्धि का लाभ

 ग्रेड पे के साथ शिक्षकों को दे दिया वेतन वृद्धि का लाभ 

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्रेड पे के साथ शिक्षकों को वेतन वृद्धि का लाभ भी दे दिया गया। छठे चरण में नियुक्त शिक्षकों के वेतन निर्धारण में भारी गड़बड़ी सामने आई है।



जिन शिक्षकों को केवल ग्रेड पे मिलना था उनका वेतन वृद्धि भी कर दिया गया। छठे चरण के नियुक्त दो हजार से अधिक शिक्षकों के वेतन निर्धारण में यह गड़बड़ी सामने आई है। एक ही साल में ग्रेड पे और वेतन वृद्धि नहीं देना है। ग्रेड पे के निर्धारण को लेकर जब सूची और शिक्षकों का वेतन फॉर्मेट मांगा गया तो यह खुलासा हुआ। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में जनवरी 2024 में वेतन वृद्धि का लाभ देते हुए वेतन निर्धारण किया गया है। फरवरी 2022 में इन शिक्षकों की बहाली हुई थी। जिले में छठे चरण में 2252 शिक्षक बहाल हुए थे। डीपीओ स्थापना नासिर हुसैन ने नियम विपरीत दिए इस लाभ को लेकर सभी बीईओ से जवाब मांगा है। साथ ही, तीन दिनों के अंदर सुधार कर सूची मांगी है। वर्ग एक से पांच व छह से आठ में बहाल शिक्षकों के वेतन निर्धारण में गड़बड़ी हुई है। एक से पांच के शिक्षकों का वेतन 21940 होना चाहिए, उनका निर्धारण 22600 कर दिया गया है। अधिक वेतन लेने वाले शिक्षकों से होगी वसूली


डीपीओ ने कहा कि स्थानीय निकाय अन्तर्गत नियुक्त शिक्षक के वेतन निर्धारण के समय एक ही वर्ष में ग्रेड-पे एवं वेतन वृद्धि का लाभ एक साथ देय नहीं है। कार्यालय को उपलब्ध कराये गये वेतन निर्धारण प्रपत्र के अवलोकन से ज्ञात होता है कि फरवरी 2022 में नियुक्त शिक्षकों को जनवरी 2024 में वेतन वृद्धि का लाभ देते हुए वेतन निर्धारण कराया जाता रहा है, जो विभागीय निर्देश के विपरीत है। यदि किसी शिक्षक द्वारा अधिक वेतन लिया गया है तो इसकी वसूली भी की जाएगी।

Primary ka master: ग्रेड पे के साथ शिक्षकों को दे दिया वेतन वृद्धि का लाभ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link