Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, June 9, 2024

शिक्षक भर्ती शुरू करने के लिए जल्द अध्यक्ष की नियुक्ति

 लखनऊ। बेसिक, माध्यमिक शिक्षा व तकनीकी शिक्षा के अलावा प्रदेश के सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्तियों के लिए गठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग को अध्यक्ष का इंतजार है।



भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द ही आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल फिलहाल आयोग के अध्यक्ष का भी पदभार संभाल रहे हैं। माध्यमिक व उच्च शिक्षा में शिक्षकों के लगभग 5000 पदों पर भर्ती की तैयारी कर ली गई है।

शिक्षक भर्ती शुरू करने के लिए जल्द अध्यक्ष की नियुक्ति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link