Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 2, 2024

2025 तक पांचवीं तक के सभी बच्चों को निपुण बनाना हैः दिनेश

 प्रयागराज। राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) में पांच दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया। निदेशक दिनेश सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य नवीन पाठ्यपुस्तकों, कार्यपुस्तिकाओं और शिक्षक संदर्शिकाओं पर शिक्षकों को दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण में शिक्षकों के काम को सुगम और सक्षम बनाया जाएगा।



उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक पांचवीं तक के सभी बच्चों को निपुण बनाना है। प्रशिक्षण के पहले दिन पाठ्य पुस्तक, कार्यपुस्तिका एवं अन्य शिक्षण अधिगम सामग्रियों के उपयोग की बारीकियां बताई गईं।


उत्साहवर्धक गतिवधियां बच्चों के घर तक कैसे पहुंचे, इस पर कार्य कराया गया। दूसरे दिन आकलन व रिमेडियल कार्य पर समझ विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौखिक भाषा विकास और कार्यपुस्तिका पर कार्य कराया जाएगा। तीसरे दिन गणितीय अवधाराणाओं पर आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया जाएगा।

2025 तक पांचवीं तक के सभी बच्चों को निपुण बनाना हैः दिनेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link